Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 13 मार्च । गांव दर्शना के निकट खेत पर टहल रहे युवक ने गांव के ही पिता- पुत्र पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई। मनमोहन निवासी दर्शना का कहना है कि शुक्रवार की सुबह वह अपने खेतों पर टहलकर घर वापस आ रहे थे। आरोप है कि इस दौरान गांव के पिता-पुत्र उन्हें मिल गए और रोक लिया। आरोप है गाली-गलौज देने लगे। विरोध करने पर उनके साथ में मारपीट कर दी। मदन मोहन का कहना है कि आरोपियों से बचकर वह भागने लगे तो आरोपी युवक ने तमंचा से फायर किया। जिससे वह बाल बाल बच गए। गांव के लोगों को आता देखते हुए वह लोग भविष्य में जान से मारने धमकी देते हुए चले गए। आरोप है कि के आरोपी पहले से ही उनसे रंजिश मानते हैं। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page