Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 13 मार्च । क्षेत्र के गढ़ी हुलासी भाग शेरपुर गांव में मेढ़ विवाद को लेकर एक 70 वर्षीय किसान से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गढ़ी हुलासी निवासी 70 वर्षीय सुल्तान सिंह पुत्र रामजीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यह घटना 11 मार्च की शाम करीब 7 बजे हुई। वह अपने पड़ोसी राजवीर सिंह के घर खेत जोतने के लिए ट्रैक्टर की बात करने गए थे। किसान सुल्तान सिंह का आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही सत्यवीर, सत्येंद्र और धर्मेंद्र चौधरी पुत्रगण ज्वाला प्रसाद तथा सत्येंद्र और अभिषेक पुत्रगण सत्यवीर एवं उनकी तीन लड़कियां वहां पहुंचीं। उन्होंने मेढ़ तोड़ने का आरोप लगाते हुए सुल्तान सिंह को पकड़ लिया और लाठी-डंडों, घूंसों तथा चप्पलों से उनके साथ मारपीट की। इस मारपीट में उनके कपड़े फट गए और उन्हें चोटें आईं।पीड़ित के अनुसार, मारपीट के दौरान आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि उनकी पुलिस और नेताओं से सांठगांठ है, इसलिए उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर बीच-बचाव कर सुल्तान सिंह को बचाया। घटना के बाद, पीड़ित के पुत्र ने मोबाइल फोन पर एक आरोपी से बातचीत की, जिसकी रिकॉर्डिंग पीड़ित परिवार के पास मौजूद है। इस रिकॉर्डिंग में कथित तौर पर धमकी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। सुल्तान सिंह के पुत्र जो आगरा में अधिवक्ता हैं, बृहस्पतिवार को गांव आए और उसी शाम कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित किसान ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में सीओ अमित पाठक ने बताया कि शिकायत मिल चुकी है और उसकी जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जांच में सही पाए जाने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page