Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 13 मार्च । कुरसंडा इंटरमीडिएट कॉलेज के गणित प्रवक्ता योगेश कुमार 12 मार्च की शाम से लापता हैं। वे बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के बाद घर से रिलीविंग लेटर लेने निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है।

मूल रूप से गांव सीस्ता निवासी योगेश कुमार पुत्र प्रभूदयाल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ आगरा में रहते हैं। वे कुरसंडा इंटरमीडिएट कॉलेज में गणित प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। इन दिनों उनकी बोर्ड परीक्षा ड्यूटी ग्राम सीस्ता स्थित एचएस इंटर कॉलेज में बाह्य केंद्र व्यवस्थापक के रूप में लगी हुई थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद 12 मार्च को वे सुबह आगरा से पत्नी और बच्चों को लेकर गांव आए थे। गांव के घर से रिलीविंग लेटर लेने के लिए वे परीक्षा केंद्र भी गए। रिलीविंग लेटर लेने के बाद उनका मोबाइल फोन परीक्षा केंद्र पर ही रह गया था। इसके बाद उन्हें गांव में लगे मेले में भी देखा गया था।परिजनों के अनुसार, शाम करीब 6 बजे तक जब योगेश कुमार घर नहीं पहुंचे तो उन्हें चिंता हुई। इसके बाद घरवालों ने आसपास के संभावित स्थानों पर उनकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। परिवार के लोगों ने कॉलेज प्रबंधक से संपर्क कर जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि योगेश कुमार रिलीविंग लेटर लेकर चले गए थे, लेकिन उनका मोबाइल फोन परीक्षा केंद्र पर ही छूट गया था। घटना की सूचना परिजनों ने डायल 112 पुलिस को भी दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी चौकी गोविंदपुर पुलिस को भी दी गई। हालांकि, अभी तक शिक्षक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों ने सादाबाद कोतवाली में शिकायत दर्ज कराकर शिक्षक की तलाश कराने की मांग की है। उप निरीक्षक डीके दीक्षित ने बताया है कि शिक्षक आगरा में रहते हैं और 12 मार्च को परिवार के साथ गांव के मेले में आए थे। शिक्षक के गायब होने की परिवार के लोगों की शिकायत पर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page