Hamara Hathras

Latest News

हाथरस, 13 मार्च। जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली द्वारा एक रेस्टोरेंट में अधिष्ठापन समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके बाद गणेश वंदना की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व उपाध्याय, एसपी चतुर्वेदी उपस्थित रहे। वहीं स्पेशल कमेटी मेंबर अशोक अग्रवाल, फेडरेशन की वाइस प्रेसिडेंट गुंजन दीक्षित, यूनिट डायरेक्टर एवं इंस्टॉलेशन ऑफिसर सीमा वार्ष्णेय, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विजय गर्ग, फेडरेशन ऑफिसर कर्नल राजकमल दीक्षित और संघ अधिकारी मदन मोहन सहित कई गणमान्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस दौरान आई.पी.पी. शालिनी वार्ष्णेय को वर्ष 2025 के कार्यकाल में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात यूनिट डायरेक्टर सीमा वार्ष्णेय एवं संघ अधिकारी द्वारा नई कार्यकारिणी को विधिवत शपथ दिलाई गई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करने पर गरिमा वार्ष्णेय और शिप्रा वार्ष्णेय को भी सम्मानित किया गया। अध्यक्ष प्रीति वार्ष्णेय ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था का उद्देश्य सामाजिक जागरूकता बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण करना और जरूरतमंदों की सहायता करना रहेगा। कार्यक्रम में सचिव मीनाक्षी शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए टीम भावना से कार्य करने का आह्वान किया। वहीं डॉ कुणाल ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर नए सदस्यों रिया अग्रवाल, ममता वर्मा, संगीता और मोनिका को भी शपथ दिलाकर संस्था में शामिल किया गया। कार्यक्रम में चार्टर अध्यक्ष मंजू लता वार्ष्णेय , चार्टर सचिव रजनी आंधीवाल, उषा नरूला, मधुबाला, इंदु, मांधवी, रेखा, रजनी, अंजलि, राधा, आशा शर्मा, नीलम, रेनू, मधु, शालू, सविता, गुंजन, राधा सिंघल, प्रियंवदा, आशा शर्मा सहित अनेक सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page