Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 मार्च । बागला कॉलेज रोड स्थित परमार्थ सेवा समिति द्वारा पिछले करीब 35 वर्षों से साधु-संतों, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की जा रही है। समिति के अन्न क्षेत्र में प्रतिदिन लगभग 50 जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया जाता है। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार अब रसोई गैस की कमी के कारण भोजन व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। बताया गया कि पहले समिति को गैस एजेंसी की ओर से छह सिलेंडर नियमित रूप से उपलब्ध कराए जाते थे, लेकिन 10 मार्च को एजेंसी के कर्मचारी द्वारा सूचित किया गया कि पूरे मार्च महीने में कोई भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। समिति का कहना है कि वर्तमान में भोजन व्यवस्था जारी रखने के लिए कम से कम तीन से चार गैस सिलेंडरों की आवश्यकता है। गैस न मिलने की स्थिति में साधु-संतों, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के लिए चल रही भोजन सेवा बाधित होने की आशंका है। परमार्थ सेवा समिति (पंजीकरण संख्या R/HAT/07751/2020-2026) ने गैस एजेंसियों और प्रशासन से अपील की है कि जनहित को देखते हुए जल्द से जल्द गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि जरूरतमंद लोगों के लिए जारी भोजन सेवा प्रभावित न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page