Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 12 मार्च । कस्बे में सीबीएसई परीक्षा केंद्र से लौट रहे साले-बहनोई पर दिनदहाड़े कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना में बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि साला किसी तरह बच निकला। पीड़ित नितिन पुंढीर निवासी गांव गांगरौल थाना विजयगढ़ ने बताया कि वह 9 मार्च को अपने साले सुशांत चौहान को ओएमबी इंटरनेशनल स्कूल स्थित सीबीएसई परीक्षा केंद्र पर पेपर दिलाने आया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।आरोप है कि इसी दौरान मुख्य बाजार में पीछे से आए कुछ नामजद युवकों ने अपने साथियों के साथ लोहे की रॉड और सरिया से उन पर हमला कर दिया। हमले में नितिन के सिर में गंभीर चोट आई। हमलावरों ने अवैध तमंचा लहराते हुए उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि घटना की सूचना उसी दिन पुलिस को देकर पांच नामजद युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई थी, लेकिन चार दिन तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। गुरुवार को जब वही युवक फिर से परीक्षा केंद्र के आसपास एकत्रित दिखाई दिए तो पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चार युवकों को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से पहले दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page