Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 12 मार्च । पुरदिलनगर मार्ग स्थित गांव कटाई में दो विवाहिताओं के साथ उनके शौहरों द्वारा गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार भुजपुरा निवासी यूनिस खान ने अपनी दो बेटियों गुलफसा उर्फ बेबी और रूकसार की शादी करीब 13 वर्ष पहले गांव कटाई में दो सगे भाइयों से मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार की थी। आरोप है कि दोनों के पति आए दिन परिवार के लोगों के उकसावे पर गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि पहले भी कई बार विवाद के बाद समझौता हुआ था, लेकिन इसके बावजूद मारपीट का सिलसिला जारी रहा। आरोप है कि हाल ही में जब उनके पति घर का राशन लेकर जा रहे थे और उन्होंने बच्चों के लिए कुछ सामान छोड़ने की बात कही, तो इसी बात पर दोनों को लाठी-डंडों से पीट दिया गया, जिससे एक महिला के सिर में गंभीर चोट आ गई। घटना की सूचना मिलने पर पिता यूनिस खान अपनी बेटियों को लेकर कोतवाली पहुंचे और डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को परिजनों के साथ थाने ले जाकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि घायल महिलाओं का मेडिकल कराया गया है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page