Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 मार्च । हाथरस रोड रेलवे स्टेशन परिसर में एक जले हुए साधु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह स्टेशन परिसर में शव पड़े होने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक साधु की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या के बाद शव को जलाए जाने की आशंका भी जता रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page