Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 मार्च । एक शिक्षक पर आठ लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए एक युवक ने पुलिस में शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। युवक का आरोप है कि शिक्षक ने उसकी बहन की रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर उससे आठ लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित युवक शिवेंद्र कुमार निवासी लालुपर सिकंदराराऊ हाल निवासी आवास विकास कालोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात सरस्वती इंटर कालेज में शारीरिक शिक्षक होरीलाल वर्मा निवासी विभव नगर कालोनी नवीपुर खुर्द से हुई थी। होरीलाल ने उसे बताया कि उसका भाई रेलवे में बड़ा अधिकारी है और वह उसकी बहन की रेलवे में नौकरी लगवा सकता है। शिवेंद्र ने बताया कि होरीलाल ने उससे आठ लाख रुपये लिए और उसकी बहन का एडमिट कार्ड और फार्म ले लिया, लेकिन जब रेलवे का रिजल्ट आया तो उसकी बहन का नाम नहीं था। जब उसने होरीलाल से पैसे वापस मांगे तो उसने गाली-गलौज की और धमकी दी। शिवेंद्र ने पुलिस को बताया कि होरीलाल की पत्नी वीनू उर्फ अर्चना और उसके भाई मोहित ने भी उसे धमकी दी है। पुलिस ने शिवेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page