Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 12 मार्च । विधायक गुड्डू चौधरी ने सहपऊ के गांव नगला बिहारी में जल जीवन मिशन के तहत नवनिर्मित पानी की टंकी का शुभारंभ किया। उन्होंने फीता काटकर और ट्यूबवेल चलाकर इस परियोजना का उद्घाटन किया।विधायक ने इस अवसर पर ग्रामीणों से बातचीत कर पानी के कनेक्शन की स्थिति जानी और संतुष्टि व्यक्त की। नगला बिहारी में इस टंकी के निर्माण में लगभग डेढ़ साल का समय लगा है। इससे गांव के कम से कम 175 घरों में पाइपलाइन के जरिए पानी के कनेक्शन दिए गए हैं। जल जीवन मिशन के अधिशासी अभियंता विपिन कुमार ने बताया कि इस वाटर टंकी के निर्माण पर करीब सवा दो लाख रुपए की धनराशि खर्च हुई है। इसकी क्षमता 250 किलोमीटर और ऊंचाई 14 मीटर है। उन्होंने बताया कि पहले इस योजना में पांच गांव शामिल थे। लेकिन चार गांवों के नगर पंचायत सहपऊ में सम्मिलित होने के बाद अब केवल नगला बिहारी के लोगों को ही इसका पानी उपलब्ध होगा। इस गांव में 2024 से ही पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई थी। आगामी 15-20 दिनों के भीतर गांव के सभी घरों में इस टंकी से पानी पहुंचा दिया जाएगा। जिसमें कुछ गलियों की मरम्मत का कार्य भी शामिल है। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को विधायक ने जल जीवन मिशन के तहत ‘जल बचाओ’ योजना की शपथ भी दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page