Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 12 मार्च । हसायन क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र पर आवश्यक कार्य के चलते कल 13 मार्च को बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र हसायन पर कार्यदायी संस्था द्वारा 33 केवी का नया वैक्यूम सर्किट ब्रेकर स्थापित किया जाना है। इस कार्य को सुरक्षित रूप से पूरा करने के लिए 13 मार्च को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक 132 केवी रति का नगला से निकलने वाले 33 केवी फीडर हसायन का शटडाउन लिया जाएगा।इसके चलते 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र हसायन और महों से जुड़े क्षेत्रों व गांवों की विद्युत आपूर्ति निर्धारित समय तक बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है। साथ ही लोगों से “राष्ट्र हित में बिजली बचाएं” का संदेश भी दिया गया है। यह जानकारी उपखंड अधिकारी शुभम सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page