Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 मार्च । हाथरस के सदर कोतवाली क्षेत्र के तरफरा रोड स्थित एक होटल पर रुपये मांगने गए युवक के साथ कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और सरिया से जमकर मारपीट कर दी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार आवास विकास कॉलोनी निवासी ललित उर्फ बादल पुत्र जयराम अपने रुपये लेने के लिए तरफरा रोड स्थित एक होटल पर गया था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उस पर अचानक हमला कर दिया और लाठी, डंडों व सरिया से मारपीट कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने घायल युवक को उपचार एवं मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page