Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 मार्च । सर्वाधिक पिछड़ा वर्ग महासभा जनपद हाथरस के नेतृत्व में 11 मार्च को आर्य समाज द्वार, सासनी गेट हाथरस पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यादवेन्द्र सिंह बघेल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे। समारोह में अति पिछड़े वर्ग में सम्मिलित कुशवाहा समाज, राठौर समाज, कश्यप समाज, नागर समाज, सविता समाज, पाल-बघेल समाज, प्रजापति समाज सहित विभिन्न समाजों के बुद्धिजीवियों ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने आपसी सहयोग, भाईचारे और एकता को मजबूत बनाने तथा बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा का दुपट्टा और फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ. सोमेश कुशवाहा, ठाकुर सूरज पाल सिंह राघव, गेंदा लाल आर्य, वीनेश सविता, अजय कुमार नागर, उमेश कुमार कातिब, मुरारी लाल राठौर, सियाराम प्रजापति, गिरीश बाबू नागर, के.सी. महाशय, श्योप्रसाद राठौर, डॉ. वीर पाल सिंह, प्रेम चन्द्र बघेल, देवेन्द्र तुरैहा, सुभाष सविता, रामजी लाल, भगवान सिंह पाल, टीकाराम पाल, प्रेम दास, विनोद राजपूत, डॉ. आर.सी. गोला, जय सिंह नागर, एडवोकेट देवी चरन बघेल, डॉ. देशराज सिंह, पुष्पेन्द्र छतारीवाल, मुनेश बघेल, हरी किशन कुशवाहा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। समारोह की सुव्यवस्था बनाए रखने में महासभा के कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार नागर की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page