
हाथरस 12 मार्च । कुलश्रेष्ठ सभा हाथरस द्वारा बीते रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतुल नारायण कुलश्रेष्ठ ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर श्रद्धापूर्वक किया गया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस अवसर पर सभा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने कार्यक्रम में उपस्थित बुजुर्गों का तस्वीर एवं पट्टिका पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। इसके पश्चात सभी ने आपसी प्रेम, भाईचारे और उत्साह के साथ फूलों की होली खेली तथा एक-दूसरे को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। इस मौके पर शशि मोहन, शशि कुमार कुलश्रेष्ठ, त्रिभुवन कुलश्रेष्ठ, मीनाक्षी कुलश्रेष्ठ, कल्पना कुलश्रेष्ठ, नेहा कुलश्रेष्ठ, रितिका कुलश्रेष्ठ, संगीता कुलश्रेष्ठ, सुमित कुलश्रेष्ठ, ज्ञानेंद्र कुलश्रेष्ठ, वीरेंद्र कुलश्रेष्ठ, सुरेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ, दिनेश कुलश्रेष्ठ, दिनेश आर्य कुलश्रेष्ठ, अभय कुलश्रेष्ठ, पीयूष कुलश्रेष्ठ, सुधीर कुलश्रेष्ठ, चंद्रकांत कुलश्रेष्ठ, सुदक्ष कुलश्रेष्ठ, भोला कुलश्रेष्ठ, प्रबल कुलश्रेष्ठ, गौरव कुलश्रेष्ठ, प्रसून कुलश्रेष्ठ, राजीव कुलश्रेष्ठ, राजकिशोर कुलश्रेष्ठ सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।


























