Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 12 मार्च । समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर सादाबाद के एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था तथा आलू किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। सपा नेताओं ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। ऐसे में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाई जाए और कीमत कम कर लोगों को राहत प्रदान की जाए। ज्ञापन में सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई। नेताओं का कहना था कि अस्पताल केवल रेफर सेंटर बनकर रह गया है। यहां पर्याप्त डॉक्टर और जरूरी मशीनों की व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते गंभीर स्थिति में मरीजों को आगरा या अलीगढ़ रेफर करना पड़ता है। इससे इलाज में देरी होने पर कई बार मरीजों की जान तक जोखिम में पड़ जाती है। उन्होंने सादाबाद में ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्था कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को उठाते हुए बताया गया कि सादाबाद क्षेत्र के अधिकांश किसान आलू की खेती पर निर्भर हैं, लेकिन आलू के कम दाम मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। मांग की गई कि क्षेत्र में डंपिंग सेंटर की व्यवस्था कर आलू की उचित मूल्य पर खरीद सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके। इस दौरान सतेंद्र यादव, संकेत कुमार राहुल, मलिक यादव, डॉ. नीतेश यादव, डॉ. ललित चौधरी, डॉ. हरेंद्र चौधरी, चिराग वार्ष्णेय सहित कई समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page