Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 मार्च । पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय के सहयोगी रानू पंडित के दादाजी पंडित सुरेश चंद्र राजोरिया के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वेद भगवान सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र शर्मा ‘फौजी’, महामंत्री जयशंकर पाराशर, पं. सत्येंद्र स्वरूप शर्मा ‘फौजी’, पं. ब्रजेश वशिष्ठ सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान परिवारजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना भी की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिनमें सीमा उपाध्याय (जिला पंचायत अध्यक्ष), ठाकुर जयवीर सिंह, रामेश्वर उपाध्याय, गौरव आर्य और प्रशांत शर्मा सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page