Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 11 मार्च । हाथरस में चंदपा कोतवाली क्षेत्र के बिसाना गांव निवासी ओमवीर सिंह के बेटे धीरज भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बन गए हैं। ओमवीर सिंह स्वयं दो महीने पहले सेना से सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। बुधवार को जब धीरज लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में अपने गांव पहुंचे, तो उनके स्वागत के लिए परिवार और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर सिकंद्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा और अन्य ग्रामीण फूलमालाएं तथा पटका लेकर लेफ्टिनेंट कर्नल धीरज के स्वागत के लिए तैयार खड़े थे। इस सम्मान को देखकर उनके पिता ओमवीर सिंह भावुक हो गए। ओमवीर सिंह ने बताया कि उनका सपना था कि जिस तरह उन्होंने सेना में रहकर देश की सेवा की, उसी तरह उनका बेटा भी एक बड़ा अधिकारी बनकर देश की सेवा करे। बेटे की इस उपलब्धि से उनका सपना पूरा हो गया है धीरज की पोस्टिंग झांसी में हुई है । ओमवीर सिंह के एक बेटा और एक बेटी है। उनकी बेटी सैमसंग कंपनी में कार्यरत है। धीरज और उनकी बहन दोनों ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) से अपनी शिक्षा प्राप्त की है। स्वागत करने वालों में ओजवीर सिंह राणा, सत्येंद्र प्रधान, सूरजपाल, राजकुमार और विनोद कुमार सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page