Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 11 मार्च । क्षेत्र से बिहार का एक युवक लापता हो गया है। आलू की मजदूरी करने आए इस युवक के भाई ने मंगलवार रात कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सहजानपुर जिले के पटना देवकली थाना कलाल क्षेत्र निवासी नीरज पुत्र धनीराम ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई राजेश (22) के साथ सादाबाद क्षेत्र के गांव एदलपुर में एक किसान के यहां आलू के काम के लिए मजदूरी करने आया था। नीरज के अनुसार, उसका भाई राजेश 2 मार्च को अचानक कहीं चला गया और तब से वापस नहीं लौटा। परिजनों ने राजेश को आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद नीरज ने सादाबाद कोतवाली पहुंचकर अपने भाई की गुमशुदगी की तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि युवक के लापता होने की सूचना मिली है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page