Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 11 मार्च । कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला अपने मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वह मायके नहीं पहुंची। पीड़ित पति ने अपने ही एक दोस्त पर पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार इन्द्रनगर-सिकतरा-महासिंहपुर मार्ग पर स्थित एक गांव निवासी युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी 9 मार्च को मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वह अपने तीन बच्चों में से दो बच्चों को घर पर ही छोड़ गई, जबकि एक बच्चे को अपने साथ ले गई। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी को उसका भतीजा मोटरसाइकिल से सलेमपुर रोड तक छोड़कर वापस घर लौट आया था। भतीजे के लौटने के बाद जब महिला मायके नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। पति ने ससुराल फोन कर पत्नी के पहुंचने की जानकारी ली, लेकिन वहां से पता चला कि वह मायके भी नहीं पहुंची है। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित पति का आरोप है कि उसके घर आने-जाने वाले एक दोस्त से उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसी के साथ वह चली गई है। पति ने ग्राम प्रधान के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर देते हुए अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और महिला की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page