Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 11 मार्च । मुरसान कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय हनुमान दल के जिलाध्यक्ष और भाजपा नेता के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने मंगलवार देर रात तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित गजेंद्र चौधरी निवासी भगतुआ, मुरसान ने आरोप लगाया कि 5 मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से सुसावली बम्बा होते हुए घर लौट रहे थे। जब वह नगला बिहारी पहुंचे तो वहां मौजूद सूरज, प्रेम और विष्णु निवासी नगला बिहारी ने उन्हें रोक लिया और हमला कर दिया। गजेंद्र चौधरी का आरोप है कि आरोपियों ने उनका कॉलर पकड़कर मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर 8 मार्च को उन्होंने मुरसान कोतवाली का घेराव करने और आत्मदाह की चेतावनी दी थी। इसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मंगलवार देर रात तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page