Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 मार्च । समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर एक स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा द्वारा कर्मठ कार्यकर्ता नरेश दिवाकर का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा ने की, जबकि संचालन डॉ. राधेश्याम रजक ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रामनारायण काके ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नरेश दिवाकर को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 का चुनाव युवाओं की ताकत और कार्यकर्ताओं के दम पर लड़ा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। इस अवसर पर हेमंत कुमार गॉड, गोविंद सिसोदिया, गौरी शंकर बघेल, रामकुमार गुप्ता, पुजारी राजाराम दिवाकर, छोटे लाल दिवाकर, पिंटू दिवाकर, अतुल सेंगर, पूरन सिंह कुशवाहा, सियाराम, जाकिर कुरैशी, ऋषि पाल बघेल, अकरम कुरैशी, अकील कुरैशी, अशोक गोल, विनोद कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, विशाल उपाध्याय, हेमंत कौशिक और अभिषेक माथुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में अन्य दलों के कई लोगों ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की नीतियों में विश्वास जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page