Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 मार्च । क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 13 व 14 मार्च को अकोला मिनी स्टेडियम आगरा में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 13 मार्च को एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कुश्ती और जूडो प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जबकि 14 मार्च को कबड्डी, फुटबॉल, बैडमिंटन और भारोत्तोलन प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। सांसद खेल स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी और टीमें निर्धारित तिथि पर प्रातः 8 बजे अकोला मिनी स्टेडियम, आगरा में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page