Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 मार्च । श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज प्राचार्या प्रो. सुषमा यादव के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों द्वारा “नो स्मोकिंग डे” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में छात्राओं, शिक्षकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने अपने महाविद्यालय, गांव और शहर को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने तथा व्यक्तिगत और जनस्वास्थ्य की दृष्टि से तंबाकू का सेवन न करने की शपथ ली।इसके बाद हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्राओं ने हस्ताक्षर कर भारत को तंबाकू मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मधु और डॉ. ललितेश तिवारी सहित महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page