Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 मार्च । श्री रामेश्वर दास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज प्रवेश शिविर के प्रथम दिवस तथा निपुण प्रशिक्षण के तृतीय दिवस का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. सुषमा यादव के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रेंजर्स आपला इकाई प्रभारी डॉ. अंजु आर्य द्वारा ध्वज शिष्टाचार के साथ किया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान रेंजर्स लोपामुद्रा इकाई प्रभारी डॉ. रंजना एवं प्रशिक्षक श्री विकास कुमार ने छात्राओं को विभिन्न रेंजर्स गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान छात्राओं को बी.पी.-6, गतिशील प्रशिक्षण, ध्वज के प्रकार, रेंजर्स का आयु वर्गीकरण तथा स्ट्रेचर निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के महत्व से भी अवगत कराया गया, जिससे उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व कौशल का विकास हो सके। इस अवसर पर रेंजर्स आपला सहप्रभारी डॉ. अमृता सिंह का विशेष सहयोग और योगदान रहा। शिविर में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सभी गतिविधियों और प्रशिक्षणों को गंभीरता तथा रुचि के साथ सीखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page