Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 मार्च । हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र में एक व्यापारी से पांच लाख रुपये की चौथ मांगने और न देने पर गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। तरफरा रोड स्थित शिव कॉलोनी निवासी राहुल वाष्र्णेय की गांव तिपरस में बीज की फैक्ट्री है। व्यापारी का आरोप है कि सोमवार दोपहर वह गांव तिपरस स्थित अपनी फैक्ट्री से कार द्वारा अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव तिपरस में कुछ लोगों ने उसकी कार को रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि आरोपितों ने उससे पांच लाख रुपये की चौथ मांगी और रकम न देने पर गोली मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद व्यापारी दहशत में आ गया। मंगलवार दोपहर व्यापारी अपने कुछ साथियों के साथ हाथरस गेट कोतवाली पहुंचा और पुलिस को मामले की शिकायत दी। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page