Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 मार्च । शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी राजकुमार अग्रवाल के खेत की बाउंड्री वाल तोड़ने के मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चंदपा कोतवाली में 20 से 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। राजकुमार अग्रवाल ने अपनी शिकायत में बताया था कि मीतई निवासी करीब 20 से 25 लोग तीन और पांच मार्च को लाठी-डंडे लेकर उनके खेत पर पहुंचे और बाउंड्री वाल को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही वहां काम कर रहे मजदूरों को डराया-धमकाया गया। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पहले पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। बाद में पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीवी नाथ सिन्हा के निर्देश पर मंगलवार को उपद्रव करने वाले 20 से 25 लोगों के खिलाफ बाउंड्री तोड़ने और लोगों को धमकाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। क्षेत्राधिकारी अमित पाठक ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page