Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 मार्च । होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ी हुई भीड़ को देखते हुए पिछले 15 दिनों से यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों का संचालन किया जा रहा था। अब त्योहार समाप्त होने के बाद रोडवेज ने बस संचालन व्यवस्था में बदलाव करते हुए इसे फिर से सामान्य कर दिया है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार अब बसों का संचालन निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार ही किया जाएगा। इसके साथ ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी दोबारा शुरू कर दी गई है, जिससे यात्रियों को पहले की तरह अग्रिम सीट आरक्षित कराने की सुविधा मिल सकेगी। अधिकारियों ने बताया कि होली के दौरान कर्मचारियों के लिए लागू की गई प्रोत्साहन योजना भी अब समाप्त कर दी गई है। हाथरस डिपो प्रभारी मंगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अब लखनऊ, देहरादून, दिल्ली सहित प्रमुख मार्गों पर बसें पूर्व निर्धारित समय सारिणी के अनुसार संचालित होंगी। उन्होंने कहा कि अब बसों का संचालन सामान्य व्यवस्था के तहत किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर ही अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page