सादाबाद 10 मार्च । सीएचसी में आज आवारा कुत्तों और बंदरों के काटने से घायल हुए 100 से ज्यादा लोग उपचार के लिए पहुंचे। दोपहर करीब ढाई बजे तक इन सभी मरीजों को चिकित्सा कर्मियों द्वारा एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी गई। कुत्तों और बंदरों के हमलों में घायल हुए बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग अपने परिजनों के साथ उपचार कराने पहुंचे थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी इंचार्ज डॉ. सुमित चौहान ने बताया कि इन दिनों कुत्तों और बंदरों के काटने के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसके कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और सभी मरीजों को समय पर टीका लगाया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी इंचार्ज डॉ. सुमित चौहान ने बताया कि इन दिनों कुत्तों और बंदरों के काटने के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसके कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और सभी मरीजों को समय पर टीका लगाया जा रहा है। फार्मासिस्ट राजेश कुमार ने जानकारी दी कि मंगलवार को आए मरीजों में कुछ नए मामले थे, जबकि कई पुराने मरीज अपनी निर्धारित खुराक लगवाने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने शाम तक मरीजों की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना जताई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर और आसपास के क्षेत्रों में आवारा कुत्तों और बंदरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ये अक्सर राहगीरों, स्कूल जाने वाले बच्चों और बाजार में आने-जाने वाले लोगों पर हमला कर देते हैं, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
उत्तर प्रदेश के शिक्षकों व कर्मचारियों को
March 10, 2026
यूपी में अब किसी भी संपत्ति को
March 10, 2026
रूढ़ियों को तोड़ मिसाल बनी बहू, रजनी
March 10, 2026
खेत की बाउंड्री तोड़ने के मामले में
March 10, 2026
फर्जी मुकदमे में बेटे को फंसाने का
March 10, 2026
व्यापारी से पांच लाख की चौथ मांगने
March 10, 2026
हृदय गति रुकने से महिला की मौत,
March 10, 2026
Weather
Hathras
9:44 pm,
Mar 10, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























