Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 10 मार्च । कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नगला विजन मार्ग स्थित एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर भगा लिया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद युवक और उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री 1 अप्रैल 2009 की जन्मतिथि के अनुसार नाबालिग है। आरोप है कि गांव का ही रहने वाला लोकेश कुमार पुत्र रामपाल उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने आरोपी लोकेश के पिता रामपाल से अपनी बेटी को वापस लौटाने की गुहार लगाई, तो वे लगातार टालमटोल कर रहे हैं। पिता ने अपनी बेटी की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से उसे सकुशल बरामद करने की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नामजद आरोपी लोकेश और उसके पिता रामपाल के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और किशोरी की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा और कानून के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page