Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 10 मार्च । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में अपराधियों और अवैध धंधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकंदराराऊ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए नगला जलाल मोड़ से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद हुई है। क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मंगलवार को नगला जलाल मोड़ के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 24 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान विकेश उर्फ अंकुल पुत्र स्वर्गीय रवेन्द्र, निवासी नाई का नगला (ताहर), थाना सिकंदराराऊ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिकंदराराऊ पर मुकदमा अपराध संख्या 145/26 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस की इस सतर्कता से अवैध शराब की तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा के साथ अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page