Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 मार्च । हाथरस में बोर्ड की परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी हैं। जिले के 99 परीक्षा केंद्रों पर इन परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को सुबह की पाली में हाई स्कूल के परीक्षार्थियों ने चित्रकला विषय की परीक्षा दी, जबकि शाम की पाली में इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी गृह विज्ञान और बिजनेस स्टडीज की परीक्षा दी। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से सभी परीक्षा गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षाएं संपन्न हो रही हैं। सुबह कड़ी चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पूरे जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। जिले भर में कुल 44,370 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 22,162 हाई स्कूल के छात्र और 22,208 इंटरमीडिएट के छात्र शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों के बाहर मंगलवार सुबह से ही छात्रों और उनके अभिभावकों की काफी भीड़ देखी गई। हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में यह परीक्षा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page