Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 मार्च । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आमजन को कानूनी सहायता और विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष ‘न्याय रथ’ (बहुउपयोगी विधिक सेवा वाहन) की शुरुआत की गई है। इस रथ को जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विनय कुमार-III ने हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया। यह मोबाइल सेवा वाहन विशेष रूप से 14 मार्च को आयोजित होने वाली ‘राष्ट्रीय लोक अदालत’ और ‘मध्यस्थता अभियान’ के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए तैयार किया गया है। जनपद न्यायाधीश ने बताया कि यह न्याय रथ जिले के प्रत्येक शहर, तहसील, ब्लॉक और सुदूर गाँवों तक पहुँचेगा। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति केवल जानकारी के अभाव में न्याय पाने से वंचित न रह जाए। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विधिक सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इस गतिशील वाहन के माध्यम से लोग अपने घर के समीप यह जान सकेंगे कि संकट के समय कानून किस प्रकार उनकी ढाल बन सकता है और वे प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं का लाभ कैसे प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर जनपद न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारी, कर्मचारीगण, पैरा-लीगल वॉलंटियर्स (PLV) और बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page