Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 मार्च । श्री रामेश्वर दास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित पाँच दिवसीय निपुण शिविर के दूसरे दिन छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिला। प्राचार्य प्रोफेसर सुषमा यादव के कुशल निर्देशन में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ रेंजर्स आपला इकाई प्रभारी डॉ. अंजु आर्य द्वारा विधिवत ध्वज शिष्टाचार के साथ किया गया। शिविर के दूसरे दिन का प्रशिक्षण सत्र अत्यंत ज्ञानवर्धक रहा। रेंजर्स लोपामुद्रा इकाई प्रभारी डॉ. रंजना और प्रशिक्षक श्री विकास कुमार ने छात्राओं को व्यावहारिक कौशल का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान छात्राओं को रस्सी के माध्यम से गांठ बंधन (Knots), प्राथमिक उपचार (First Aid), टेंट लगाना और कैंप गजेट बनाने का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान रेंजर्स के नियमों, अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता के महत्व पर विशेष बल दिया गया। प्रशिक्षकों ने छात्राओं को सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर रेंजर्स आपला की सह-प्रभारी डॉ. अमृता सिंह का विशेष सहयोग और मार्गदर्शन रहा। शिविर में छात्राओं ने पूरी तन्मयता के साथ गतिविधियों में भाग लिया और विभिन्न कौशल को बारीकी से सीखा। महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने छात्राओं के उत्साह की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page