Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 09 मार्च । कस्बा के नगला रति मार्ग स्थित मोहल्ला अहीरान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पर सोमवार, 9 मार्च को ‘हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) दिवस’ का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित योजना के अंतर्गत आयोजित इस साप्ताहिक शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अंकुश सिंह के निर्देशन में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की गहन जांच की गई। शिविर के दौरान कुल 43 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। महिला चिकित्सक की अनुपस्थिति में स्टाफ नर्स दीक्षा सिंह, ममता, दीक्षा, आरती और परिवार कल्याण परामर्शदात्री डिंपल ने महिलाओं की एच.आई.बी., हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, बी.पी., वजन और हाइट जैसी महत्वपूर्ण जांचें निःशुल्क कीं। जांच के उपरांत एक महिला को ‘हाई रिस्क प्रेग्नेंसी’ (अत्यधिक जोखिम वाली गर्भावस्था) श्रेणी में रखा गया। शासन के निर्देशों का पालन करते हुए शिविर में आईं 32 गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क अल्ट्रासाउंड सुविधा का लाभ दिया गया। इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा अधिकृत सिकंदराराऊ के निजी अस्पताल में इन सभी महिलाओं को भेजा गया। स्वास्थ्य शिविर में 11 ऐसी महिलाएं भी शामिल हुईं जिन्होंने प्रथम बार गर्भधारण किया है। इन महिलाओं का तीन माह के अंतराल पर परीक्षण किया गया और उन्हें गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों व पोषण के बारे में जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page