Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 09 मार्च । कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती स्थित प्राचीन बनखंडेश्वर महादेव मंदिर बगीची परिसर में रंग पंचमी के पावन अवसर पर भव्य ‘मेला फूलडोल’ का आयोजन किया गया। रंगोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस पारंपरिक मेले में सुबह से ही भक्तों और दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। आयोजकों द्वारा मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी विद्युत झालरों, लाइटों, पुष्पमालाओं और झंडियों से बेहद खूबसूरती के साथ सजाया गया था। भगवान शिवशंकर, हनुमान जी और माँ दुर्गा के मंदिरों का भव्य श्रृंगार किया गया। मेले का शुभारंभ भोले बाबा को हलवा, चना और भांग का भोग लगाकर किया गया। मेले की सुप्रसिद्ध भांग और ठंडाई की प्रसादी का श्रद्धालुओं ने जमकर आनंद उठाया। मेले के दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पति चंद्र प्रकाश माहौर, विष्णु दत्त वार्ष्णेय, भवेश कुमार सेंगर, बृजेश कुमार नायक, संजय कुमार वर्मा, अनिल कुमार वार्ष्णेय और किशन कुमार वार्ष्णेय के सहयोग से ‘बृज व फिल्मी होली गायन प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इसमें बृज और अवध की होली के पारंपरिक गीत प्रस्तुत करने वाले समूहों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। मेले में बच्चों और महिलाओं के लिए चाट-पकौड़ी, गोलगप्पे और फास्ट फूड (डोसा, चाऊमीन, बर्गर, मोमोज) के स्टॉल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने गुब्बारों और खिलौनों की खरीदारी की और परिवार के साथ मेले का भरपूर लुत्फ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page