
सादाबाद 09 मार्च । हाथरस के पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के कुशल निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सादाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह और उनकी टीम ने कस्बे की सुभाष गली से अदनान पुत्र बादशाह (निवासी मोहल्ला व्यापारीयान, सादाबाद) को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 92/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की है।



































