
हाथरस 08 मार्च। भारत ने आज ICC Men’s T20 World Cup के फाइनल मुकाबले में New Zealand को हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। जैसे ही team India की जीत सुनिश्चित हुई, पूरे शहर में जश्न का माहौल बन गया।
शहर के कई स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर क्रिकेट प्रेमियों ने मैच का रोमांच देखा। किला गेट पर भी विशेष रूप से बड़ी स्क्रीन लगाई गई, जहां सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र होकर मैच का आनंद लेते दिखाई दिए। पूरे मैच के दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और भारत की जीत पर क्रिकेट प्रेमियों ने तालियां बजाकर और जयकारे लगाकर खुशी जाहिर की। इस आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से अजयभारत रेडियो वाले कौशल, मुकुल दीक्षित, संजीव अग्रवाल, मनोज नरूला सहित कई अन्य खेल प्रेमियों ने भारत की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। भारत की इस शानदार जीत पर शहरवासियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और देर तक जश्न का माहौल बना रहा।



































