Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 08 मार्च । कस्बा मुरसान के आर्य समाज रोड पर 2 मार्च की रात को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन नामजद सहित चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अशोक कुमार पुत्र नत्थीलाल कुशवाह निवासी आर्य समाज रोड़ मुरसान का कहना है कि 2 मार्च की रात करीब पोने 9 बजे वह अपने भाई राजेश कुमार के साथ आर्य समाज रोड पुलिया पर खड़े थे। तभी उनके पड़ोसी संजय, आकाश, सुभाष और एक अन्य व्यक्ति लाठी-डंडा लेकर आ गए। आरोपियों ने एक राय होकर राजेश कुमार पर हमला कर दिया। हमले में राजेश कुमार के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गए। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मौके पर मौजूद लोगों ने राजेश कुमार को बचाया। अशोक कुमार का कहना है कि आरोपी संजय और आकाश पहले से ही उनसे रंजिश मानते थे। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी ने का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page