Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 08 मार्च । कस्बा मुरसान के सादाबाद मार्ग पर देर शाम को लगभग 8 वर्ष की एक बच्ची अकेली घूमती मिली है। स्थानीय लोगों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। यह बच्ची ठीक ढंग से बोलने में असमर्थ है, जिसके कारण वह अपना नाम और पता नहीं बता पा रही है। रविवार रात तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है और उसे थाने में ही रखा गया है। पुलिस बच्ची की पहचान के लिए जगह-जगह उसकी फोटो लेकर घूम रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी उसकी तस्वीरें साझा की गई हैं, लेकिन अभी तक किसी व्यक्ति द्वारा उसकी पहचान नहीं की जा सकी है। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी ने बताया कि पुलिसकर्मी बच्ची के माता-पिता की तलाश में ईंट भट्टों सहित अन्य संभावित स्थानों पर उसकी फोटो लेकर गए हुए हैं। रविवार देर शाम तक बच्ची की पहचान नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page