Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 मार्च । खजूरिया गांव में पिछले कई दिनों से चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन रविवार देर रात एक रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। टूर्नामेंट का अंतिम मैच ब्यौही और गदाई की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें गदाई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और टूर्नामेंट की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार पौनियां ने फीता काटकर किया। आयोजन समिति और ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया। प्रवीण पौनियां ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल हमें अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे का पाठ पढ़ाते हैं। ग्रामीण अंचल में ऐसे आयोजनों से छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को निखरने का बेहतरीन अवसर मिलता है। टूर्नामेंट के फाइनल मैच को देखने के लिए आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। जैसे ही गदाई टीम ने जीत हासिल की, मैदान दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मैच के दौरान दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। इस यादगार मौके पर युवा जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह, अजय चौधरी, प्रदीप चौधरी, कपिल, पुष्पेंद्र, मनु, विकास, हरीश, जशवंत सिंह, विष्णु, हरवीर सिंह और ज्ञानेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजकों ने सभी अतिथियों और खिलाड़ियों का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page