Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 मार्च । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने समाज में उल्लेखनीय कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया। समारोह के दौरान शरद माहेश्वरी ने अखिल भारतीय वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन की अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय, जिला अध्यक्ष डिंपल वार्ष्णेय, सचिव श्वेता वार्ष्णेय और मीडिया प्रभारी प्रियांशी वार्ष्णेय को सम्मानित किया। इसके साथ ही भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सोनिया नारंग और ओजस्वी कवयित्री रूपम कुशवाहा को भी सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर शरद माहेश्वरी ने उपस्थित सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी योग्यता का लोहा मनवा रही हैं। समाज और देश के निर्माण में महिलाओं का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने सभी सम्मानित महिलाओं के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका संघर्ष और सफलता अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का कार्य करती है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे इसी प्रकार समाज और देश की प्रगति के लिए निरंतर कार्य करती रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page