
सादाबाद 08 मार्च । भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह ने रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। हाथरस अलीगढ़ राजमार्ग स्थित बाबा रिसोर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों किसान और किसान नेता शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में भाकियू (चौधरी चरण सिंह) के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन किसानों के बीच भाईचारा मजबूत करते हैं और संगठन को भी सशक्त बनाते हैं। इस दौरान किसानों ने संगठन की मजबूती और किसान हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की।कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख धर्मवीर सिंह, ब्लॉक प्रमुख रामकिशन सिंह, सुरेंद्र सिंह उर्फ पहलवान, देवेंद्र पौनिया, महाराज सिंह, सौदान सिंह, रविंद्र सिंह, सुशील वर्मा, सुरेश चौधरी, सीमा शर्मा, कृष्ण प्रधान, नरेंद्र गुर्जर, बृजेश चौधरी, रेनू शर्मा, विजय सिंह और पूजा देवी सहित बड़ी संख्या में किसान नेता और सदस्य मौजूद रहे। समारोह का माहौल पूरी तरह से होली के रंगों में रंगा रहा। किसानों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।



































