
हाथरस 08 मार्च । आज नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के तत्वावधान में शहर के अलीगढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में हाथरस जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के लिए एक शैक्षणिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हाथरस और आसपास के कई प्रतिष्ठित शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीएसई के जिला कोर्डिनेटर डॉ जगदीश शर्मा और विशिष्ट अतिथि के रूप में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के एडमीशन और आउटरीच संकाय के डायरेक्टर आकाश शर्मा जी रहे। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन द कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल हाथरस के परीक्षा इंचार्ज अमित राणा द्वारा किया गया। इस एजुकेटर्स मीट का उद्देश्य शिक्षकों के साथ संवाद बढ़ाना और शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसरों पर चर्चा करना था।

सीनियर मैनेजर अंकुश शर्मा और मार्केटिंग मैनेजर तरुण प्रताप सिंह द्वारा शिक्षकों का शाल पहना एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मुकेश कुमार नगाइच, गणेश दिगंबर पाटिल, दीपक सेंगर, विक्रम सिंह, आशुतोष शर्मा, ज्ञानेंद्र शर्मा द्वारा नवीन शैक्षणिक प्रवृत्तियों और एनईपी 2020 के बारे में उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं का मार्गदर्शन किया गया। अंत में आयोजक अमित राणा द्वारा हम सभी शिक्षकों और अतिथियों का धन्यवाद किया गया जिनकी उपस्थिति से यह कार्यक्रम सफल रहा।”




































