
हाथरस 08 मार्च । जीएनआईओटी कॉलेज द्वारा शहर के अलीगढ़ रोड स्थित अम्बा होटल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हाथरस जिले के विभिन्न शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाथरस जिले के सीबीएसई सिटी प्रमुख डॉ जगदीश शर्मा रहे। जीएनआईओटी कॉलेज के रीजनल हेड मयंक श्रीवास्तव ने कॉलेज में चल रहे सभी कोर्सो व प्लेसमेंट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यकम में कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के परीक्षा प्रभारी अमित राणा की मुख्य भूमिका रही।



































