Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 मार्च । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति, हाथरस द्वारा रूपनगर कॉलोनी स्थित एन.एल. पब्लिक स्कूल में ‘महिला शक्ति सम्मेलन एवं सम्मान समारोह’ का गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 101 महिलाओं को सम्मानित कर उनके संघर्ष और सफलता को नमन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिसोदिया, प्रदेश सचिव कुसुमलता शर्मा, नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा एवं विशिष्ट अतिथि महिला थानाध्यक्ष ऋतु तौमर ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा और थानाध्यक्ष ऋतु तौमर ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में समाजसेवी शालिनी पाठक, रीना जी, सरिता कौशिक, कंचन शर्मा, डॉ. ऋचा शर्मा, अनुराधा जी, अनीता सिंह और मनीषा गोस्वामी सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कवयित्री मनु दीक्षित ने अपनी ओजस्वी पंक्तियों के माध्यम से नारी शक्ति का महिमामंडन किया, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। समिति द्वारा उपस्थित 101 महिलाओं को सम्मान पत्र भेंट कर और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नीरू राना द्वारा सभी आगंतुकों को मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिलाध्यक्ष श्री रनसिंह सिसोदिया एवं सुषमा जी ने संयुक्त रूप से किया। समारोह के समापन पर विद्यालय प्रबंधक श्री मुकेश बघेल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व जिला सचिव श्री वकील वार्ष्णेय, जिला सचिव अंकुर जी, श्री शैलेन्द्र भारद्वाज, श्री सुरेश अग्रवाल एवं विद्यालय प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page