
सिकंदराराऊ 08 मार्च । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत गॉसगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (शहरी) में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए आयुष्मान योजना के लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ प्रकाश ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक स्वस्थ महिला ही एक स्वस्थ परिवार और समाज का आधार है। कार्यक्रम में काउंसलर आदित्य कुमार, स्टाफ नर्स मनोज व ज्योति, और सपोर्ट स्टाफ द्रुतवीर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान आशा कार्यकर्ता ममता, सरोज और मंजू सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



































