
हाथरस 08 मार्च । आज जनपद हाथरस में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के वृहद कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सदर अंजुला माहौर एवं विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख हाथरस पूनम पांडे की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया जिसे विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा सुना गया। कार्यक्रम में कन्या गुरुकुल की छात्रा शिखा आर्या द्वारा महिला सशक्तिकरण पर कविता प्रस्तुत की गई तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय पर अपने विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि द्वारा कहा गया कि इस सृष्टि पर धर्म कर्म सब महिलाओं के बल पर ही है महिलाएं ही मकान को घर बनाती हैं तथा महिलाओं की उदासी से समूचे परिवार में उदासी छा जाती है। उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आप अपने जीवन को प्रसन्नता के साथ जिए साथी अपनी पसंद का खाना खाएं और बनाएं अपने जीवन में ऊर्जा एवं उत्साह को बनाए रखें। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर आसान नहीं है नारी होना शीर्षक पर काव्य पाठ भी किया।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे मां ही होती हैं जो अपने बच्चों की भविष्य का निर्माण करते हुए उन्हें सुखद वर्तमान में जीने को प्रेरित करती हैं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को अपने जीवन को व्यवस्थित क्रम में रखते हुए महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरित किया। ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडे द्वारा महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि आज की नारी किसी भी मायने में पुरुषों से काम नहीं है बस हमें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में अतिथि गणों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने हेतु जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रेखा मिश्रा, नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा, जीजीआईसी से अध्यापिका सृष्टि गौतम, कन्या गुरुकुल की अधिष्ठात्री डॉ पवित्रा विद्यालंकार, समाजसेवी सुनीता मिश्रा अधिवक्ता रितु गौतम स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी सूचिका सहाय निरीक्षक सुनीता मिश्रा उप निरीक्षक सोनम, वन स्टॉप सेंटर मैनेजर मनीष भारद्वाज स्वयं सहायता समूह से राजकुमारी बेसिक शिक्षा विभाग से समीक्षा शर्मा, मोनिका मौर्य, सुधा कुमारी राजस्व विभाग से लेखपाल रिचा वार्ष्णेय, इंद्रेश, प्रियंका तथा आंगनबाड़ी कमल श्री, स्नेहलता, ममता रानी, फुटबॉल कोच वर्षा शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने आए हुए अतिथिगणों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र उपाध्याय, बाल विकास सेवा एवं पुरस्कार विभाग से मुख्य सेविका, महिला कल्याण विभाग से कनिष्ठ सहायक आसिफ खान, संरक्षण अधिकारी विमल शर्मा, हब से जेंडर स्पेशलिस्ट ज्योति, सीमा, वन स्टॉप सेंटर से केस वर्कर नीलम, नौशी, आंकड़ा विश्लेषक प्रवीण यादव, ऑपरेटर शिवम, आउटरीच कार्यकर्ता कैलाश, बंटी तथा विभिन्न विभागों की महिला कार्मिक तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रही



































