
हाथरस 07 मार्च । ब्राह्मण एकता परिषद के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जिले भर से आए सैकड़ों विप्र बंधुओं ने भागीदारी की और आपसी प्रेम, एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम के संयोजक पं. विवेक रावत, शिवदेव दीक्षित और बौ. प्रशांत शर्मा ने सभी आगंतुकों का अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि और बसपा सादाबाद विधानसभा प्रभारी डॉ. अविन शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हम किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े हों, लेकिन समाज के प्रति हमारा समर्पण सबसे पहले होना चाहिए। उन्होंने इस आयोजन को सामाजिक सौहार्द बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिला अध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का पर्व है, और समाज की यह भारी उपस्थिति सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रही है। वहीं, ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ‘योगा पंडित’ ने समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया और सभी को आगामी 19 मार्च को निकलने वाली ऐतिहासिक भगवान परशुराम शोभा यात्रा में सादर आमंत्रित किया।

कार्यक्रम में अविनाश तिवारी (एड.), डॉ. नत्थीलाल शर्मा, विक्रम सिंह रावत, डॉ. विकास शर्मा, राकेश शर्मा ‘राजा जी’, डॉ. उपेंद्र झा और कृष्ण कुमार शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और समाज को हर स्तर पर संगठित होने पर बल दिया। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत स्वागताध्यक्ष राकेश शर्मा, अशोक शर्मा, अभिषेक शर्मा, प्रदीप शर्मा, नंदकिशोर दीक्षित, श्याम मिश्रा और आदेश पाठक ने प्रतीक चिन्ह व भगवान परशुराम जी के चित्र भेंट कर किया। ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष एवं भगवान परशुराम शोभा यात्रा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा योगा पंडित ने कहा कि होली मिलन समारोह करने का जो विचार है वह बहुत ही अच्छा है। समाज के लोगों में आपसी प्रेम – भावना एवं एकता बनाए रखने के लिए ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए, एवं उन्होंने कहा कि 19 मार्च को निकलने वाली ऐतिहासिक भगवान परशुराम शोभा यात्रा में आप सभी विप्र बंधु सादर आमंत्रित है।

सैकड़ों विप्र बंधुओं की रही उपस्थिति
कार्यक्रम के अंत में संयोजकों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए होली मिलन को प्रेम और सद्भाव का प्रतीक बनाने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य रूप से हमारा हाथरस के संपादक आयोग दीपक, कृष्ण बिहारी शर्मा कुलकुल भैया, डॉ लोकेश शर्मा, दिनेश गांधी, राजकुमार पाठक, प्रेम शंकर शर्मा प्रधान, हरिमोहन शर्मा गुरुजी, विशाल सरस्वत, भारत पाठक, राम प्रकाश शर्मा, हेमंत गौतम, सुनील अग्निहोत्री सभासद, दिनेश उपाध्याय सभासद, राजकुमार शर्मा, देश दीपक रावत, योगेश रावत चमरुआ, योगेश रावत नौपुरा, विनोद दीक्षित, महेश दीक्षित अध्यापक, महेश चंद शर्मा अध्यापक, शौर्य शर्मा, रमाकांत शर्मा, प्रमोद शर्मा, पंकज शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, राम गोपाल दीक्षित, चंद्रभान दीक्षित अमीन, ब्रह्मदेव उपाध्याय अमीन, उमेश लवानिया, श्याम सुंदर शर्मा,माधव तिवारी, सुमित शर्मा, नीरज दुबे, आदेश पाठक, भूपेंद्र शर्मा, मदन मोहन शर्मा, वीरेंद्र उपाध्याय, बृजेश गौतम, मनोज शर्मा, हरीश उपाध्याय, मुकेश दीक्षित, गौरव दीक्षित, राजेंद्र शर्मा, अशोक शर्मा कुंडा, रामसेवक शर्मा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, कन्हैयालाल पचौरी, संजय शर्मा, श्री भगवान शर्मा, राम गोविंद शर्मा, वासुदेव प्रसाद शर्मा, पुनीत कटारा, राकेश उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, राजीव कौशिक, उद्धव नारायण उपमन्यु, करण शर्मा, अमित पचौरी, सुधीर कुमार शर्मा, राजू बौहरे,पंकज दीक्षित, विवेक शर्मा प्रधान,भगवती दीक्षित, गणेश दीक्षित, सतीश चंद्र पाठक, बौ.जगदीश प्रसाद शर्मा, कृष्णकांत दिक्षित, आकाश रावत, विजय कुमार शर्मा, आशीष रावत, राहुल रावत, सत्य प्रकाश शर्मा, बृजमोहन कौशिक,अमरनाथ अग्निहोत्री, प्रदीप पचौरी, संजय कौशिक, रमाशंकर सारस्वत, विपिन सारस्वत एवं अन्य विप्र बंधु उपस्थित थे।






































