Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 मार्च । सवर्ण समाज समन्वय समिति द्वारा यूजीसी (UGC) के विरोध में 8 मार्च को दिल्ली में आहूत महाआंदोलन के मद्देनजर हाथरस का पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। आंदोलन में लोगों की भागीदारी को रोकने के लिए प्रशासन ने जनपद के कई प्रमुख सवर्ण नेताओं को उनके आवास पर ही नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, करणी सेना के मंडल अध्यक्ष मनोज सिकरवार पिछले काफी समय से जनसंपर्क के जरिए समाज के लोगों को दिल्ली कूच करने के लिए प्रेरित कर रहे थे और भारी संख्या में लोगों को ले जाने की योजना थी। पुलिस को इस तैयारियों की भनक लगते ही शनिवार शाम करीब 7:30 बजे उनके ग्राम गढ़ी नोक्स स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया। उनके घर के बाहर और आसपास भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि किसी भी तरह की भीड़ न जुटने पाए और वे दिल्ली के लिए रवाना न हो सकें। इसी क्रम में पुलिस ने अन्य सक्रिय नेताओं पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रशासन द्वारा हाथरस में कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता शरद उपाध्याय ‘नंदा’ के गिजरोली स्थित आवास पर पहुँचकर उन्हें भी उनके घर में ही नजरबंद कर दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य दिल्ली में होने वाले किसी भी बड़े प्रदर्शन या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति को पूर्व में ही नियंत्रित करना बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page