
हाथरस 07 मार्च । जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव कुम्हरई में घर में खाना बना रही एक महिला के साथ पड़ोसी दबंगों ने घर में घुसकर जमकर मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजन महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा घायल महिला का उपचार किया गया।






































